अवचेतन मन(subconscious mind)
subconscious mind
हम अवचेतन मन को कैसे जागृत कर सकते हैं,कैसे खोल सकते हैं,
सबसे पहले हमें अपने चेतन मन को शांत करना होगा | चेतन मन को कैसे शांत कर सकते हैं, इसको शांत करने के लिए हमें कुछ तरीकों को सीखना होगा |
अगर आप अपने चेतन मन को शांत कर लेते हो और अवचेतन मन को जागृत कर लेते हो, तो आप अपने जीवन की उन सब चीजों का आनंद ले सकते हैं, जिनके बारे में आप कल्पना ही कर रहे थे |
हमारी जिंदगी की सारी मुश्किलें क्या है ?हमारे कॉन्शियस माइंड का, चेतन मन का शांत न होना, पीसफुल न होना | अगर हमारा चेतन मन शांत हो जाए, तो हम अपनी जिंदगी का बेहिसाब आनंद उठा सकते हैं |
चेतन मन को शांत कैसे करें, इसको शांत का सबसे बढ़िया और आसान तरीका है मेडिटेशन या कोई भी मंत्र उच्चारण, आप अपनी सुविधा के हिसाब से कोई भी चीज चुन सकते हैं | अगर आपको मेडिटेशन अच्छा लगता है तो आप मेडिटेशन करिए, मंत्र उच्चारण अच्छा लगता है तो मंत्र उच्चारण करिए |
अगर आप आत्म सम्मोहन कर सकते हैं, तो आप आतम सम्मोहन कीजिए| हमारा अवचेतन मन हमारी बातों को सुनना चाहता है, परंतु हमारे चेतन मन में इतनी सारी बातें होती हैं कि हमारा अवचेतन मन कंफ्यूज हो जाता है कि कौन सी बात सुनी जाए | जैसे कि मुझे अमीर बनना है, मैं कैसे अमीर बनूंगा, मेरे तो ग्रह खराब चल रही है, मेरे पास तो पैसा ही नहीं, मुझे कोई बीमारी है, क्या यह मेरी बीमारी ठीक हो गई या नहीं | अभी क्या मुझे सही डॉक्टर मिलेगा या नहीं मिलेगा, इस तरह के अनेक विचार हमारे मन में चलते रहते हैं |
तो अवचेतन मन कैसे सुनेगा, हमारे मन की बात इस तरह से हमारे Positive, Negative थॉट्स में आपस में झगड़ा होता रहता है, तो हमारा सबकॉन्शियस माइंड, अवचेतन मनकंफ्यूज हो जाता है, कि कौन से थॉट्स को पकड़े |
इन सब का एक ही इलाज है, इन समस्याओं को हल करने का इलाज मेडिटेशन, मंत्र उच्चारण या सेल्फ हिप्नोटिज्म है |
जब हमारा मन शांत हो जाएगा, चेतन मन शांत हो जाएगा, तो ही हमारा अवचेतन मन जागृत होगा और हम अपनी हर एक मनोकामना को पूर्ण कर सकते है |
अवचेतन मन को देखा नहीं जा सकता परंतु अवचेतन मन को आप जितनी जल्दी जागृत कर लेंगे उतनी ही जल्दी यह आपकी जिंदगी को स्वर्ग के समान बना देगी |
मेडिटेशन के बारे में जाने के लिए आप नीचे गए दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं|
meditation technique
और अपने चेतन मन को शांत कर कर अवचेतन मन को जागृत कर सकते हैं |
अगर आपका अवचेतन मन जागृत हो गया तो, आप जो चाहे वह बन सकते हैं जो चाहे वह कर सकते हैं | बहुत लोगों के यह प्रैक्टिकल एग्जांपल है| बहुत लोगों ने प्रैक्टिकल अपने अवचेतन मन को जागृत कर अपने जीवन को सक्सेस किया है|
हम जितना ज्यादा अवचेतन मन की गहराइयों में उतरेंगे,उतने ही सफलता प्राप्त करेंगे जैसे कि एक पेड़ जितनी ज्यादा अपनी जड़ों को धरती में मजबूत करता है उतनी ही ज्यादा उसकी शाखाएं उभरते हैं, उतने ही ज्यादा फल उस पर लगते हैं, इसलिए अचेतन मन को जागृत करने के लिए हमें अपने भीतर की गहराइयों में उतरना है, खुद को जानना है, आत्मस्वरूप में स्थित होना है, अपने को आत्मा जान परमात्मा से मिलना है, यही हमारे जीवन का लक्ष्य है |
ज्ञान एक ऐसा खजाना है जिसको जितना बांटते है उतनी दुगनी से बढ़ता है ।
आप भी इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा सोशल मिडिया Facebook, whats app, twitter पे शेयर कीजिये और ज्ञान के इस कार्य में अपना योगदान दीजिये ।
शुभ और नेक कामनाओ के साथ
धन्यवाद्
Comments & Discussion
4 comments on this post. Please login to view member comments and participate in the discussion.