समस्त Os.me परिवार को नमस्कार।
बहुत दिनों के बाद यह पोस्ट कर रहा हूँ।
The Write Choice चैलेंज में केवल 3 पोस्ट ही करके थोड़ा-सा थक गया था। खैर, सभी विजेताओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं।
और आज प्रस्तुत है, एक नयी कविता एक कहानी चाहिए ,आशा करता हूँ आपको पसंद आएगी।
एक कहानी चाहिए
एक कहानी चाहिए
यहाँ वहाँ लिखी हैं
कई किताबों में,
पर मुझे तेरी
जुबानी चाहिए।
एक कहानी चाहिए।
जो तू लिखेगा नहीं,
तो मन साफ कैसे करेगा
जो तू सोता रहेगा,
नियति से हिसाब कैसे करेगा
बहुत हुए सपने, जाग कर
अब कलम उठानी चाहिये।
एक कहानी चाहिए।
जो है तेरा, सब,
इसे अर्पण कर दे
तुझसे पहले थे जो सूर्य
उन्हें तर्पण कर दे
नया युग है, नयी रोशनी है
खुद जाकर वहाँ उनको
यह बात बतानी चाहिए
एक कहानी चाहिए।
-by me
पढ़ने के लिये और अपना समय देने के लिये शुक्रिया।
अपने विचार, सुझाव आदि भी बताएं।
आपका दिन शुभ हो।
Image by Aaron Burden on Unsplash
Comments & Discussion
11 comments on this post. Please login to view member comments and participate in the discussion.